बोर्डो मिश्रण

बोर्डो मिश्रण बनाने के लिए सबसे पहले हमें तीन प्लास्टिक या मिट्टी के पात्र लेने होते हैं, यदि हम धातु के पात्र का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें रसायनिक क्रिया होने की संभावना होती है | 1 एकड़ क्षेत्र में प्रयोग के लिए बोर्डो मिश्रण बनाने के लिए 2 किलो नीला थोथा तथा 2 किलो चूना की आवश्यकता होती है | 2 किलो नीला थोथा को 10 लीटर पानी में अच्छी तरीके से घोल लेते हैं तथा 2 किलो चूना को भी अलग पात्र में 10 लीटर पानी में घोल लेते हैं तथा इन दोनों मिश्रण को एक रात के लिए छोड़ देते हैं | अगले दिन एक ड्रम में 180 लीटर पानी को लेकर उसमें नीला थोथा डालकर अच्छी तरीके से मिला लेते हैं | नीला थोथा घोलने के बाद उसमें धीरे-धीरे चूने की मिश्रण को डालकर 10 मिनट तक अच्छी तरीके से घोल लेते हैं| इस घोल का पी.एच. मान 6.5 से 7.5 तक होना चाहिए| जब तक पी.एच. मान 7 के करीब ना हो तब तक उसमें चूने का घोल डालते रहते हैं| ऐसे हमारा 1 प्रतिशत का बोर्डो मिश्रण तैयार हो जाता है| | एक प्रतिशत बोर्डो मिश्रण का प्रयोग मिट्टी तथा पौधों की टहनियों पर करते हैं| 0.5 प्रतिशत बोर्डो मिश्रण का प्रयोग पत्तियों पर किया जाता है| 0.5 परसेंट बोर्डो मिश्रण बनाने के लिए जितना हमारा घोल तैयार हुआ हो उसमें उतना ही और पानी डाल देंगे तो हमारा 0.5% बोर्डो  मिश्रण तैयार हो जाएगा|